कॉमर्स कॉलेज होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे, छात्र।

कॉमर्स कॉलेज होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे, छात्र।

चांडिल,भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का ग्राउंड सर्वे किया। इस दौरान कॉलेज की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर कमियां सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्षों से कॉलेज में कोई विशेष विकास नहीं हुआ है। यह पश्चिम सिंहभूम का एक महत्वपूर्ण कॉमर्स कॉलेज होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दुवारिका शर्मा ने बताया कि कॉलेज में सिर्फ शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं की भी गंभीर कमी है। बाथरूम से लेकर ग्राउंड तक की स्थिति संतोषजनक नहीं है और पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, जिससे छात्रों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
कॉलेज में मुख्य समस्याएं इस प्रकार पाई गईं:लाइब्रेरी की स्थिति कमजोर,बाउंड्री व मुख्य गेट की खराब हालत,सुरक्षा गार्ड एवं गार्ड रूम का अभाव,क्लासरूम छोटे एवं असुविधाजनक,बेंच-डेस्क पुराने एवं जर्जर,भवन की दीवारें टूटी-फूटी, दुर्घटना की आशंका,बाथरूम एवं स्वच्छता की खराब व्यवस्था,ग्राउंड का सही विकास नहीं,पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं,उन्होंने आगे कहा कि इस कॉलेज में दूर-दराज से काफी छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन उनके लिए हॉस्टल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें बाहर रहकर अतिरिक्त खर्च और परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही, शिक्षकों के लिए भी आवास (क्वार्टर) की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
दुवारिका शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कॉलेज के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, इसलिए यहां एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं पूर्ण सुविधाओं से युक्त कॉलेज विकसित किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा,
“जब सरकार अन्य कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है, तो शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी निवेश करना आवश्यक है। आज का छात्र यदि बेहतर शिक्षा पाएगा, तभी कल का भारत विकसित होगा।



Post a Comment

0 Comments

close