अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आद्रा मंडल में उत्साहपूर्वक आयोजित हुए योग कार्यक्रम



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आद्रा मंडल में उत्साहपूर्वक आयोजित हुए योग कार्यक्रम










12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक  मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आद्रा स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे ऑफिसर्स क्लब में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)" रही, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन एवं योग सत्र के लाइव प्रसारण के साथ हुआ। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, शाखा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, स्वास्थ्य इकाइयों (Health Units), रनिंग रूमों, प्रशिक्षण केंद्रों तथा अन्य कार्यस्थलों (Work Units) में भी व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

योग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, शारीरिक सदृढ़ता, मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ वृद्धावस्था में योग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, नियमित योगाभ्यास को प्रोत्साहित करना तथा "स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन" के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना रहा।


Post a Comment

0 Comments

close