एनएच-33 पर शराब से लदी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

एनएच-33 पर शराब से लदी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वैन में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की ओल्ड मॉन्क शराब लदी थी










चांडिल,: चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव के पास रविवार तड़के एनएच-33 पर शराब से लदी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद वाहन में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैन धनबाद से ओल्ड मॉन्क ब्रांड की शराब लेकर जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान झाबरी गांव के समीप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि अधिकांश शराब की बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं।घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई और कई लोग बोतलें अपने साथ ले गए।सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बची हुई शराब को सुरक्षित कर वाहन चालक को सौंप दिया तथा क्षतिग्रस्त वैन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वैन में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की ओल्ड मॉन्क शराब लदी थी। दुर्घटना में लगभग 90 प्रतिशत शराब नष्ट हो गई, जबकि करीब 10 प्रतिशत बोतलें ग्रामीण अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close