फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कार्यक्रम के तहत सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कार्यक्रम  के तहत सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


चांडिल,फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आद्रा मंडल में सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा पुरुलिया जिले को फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किए जाने तथा पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन हेतु संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Mass Drug Administration-MDA) कार्यक्रम के अंतर्गत आज आद्रा मंडल में सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक  आद्रा,  मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेल मंडल चिकित्सालय, आद्रा, श्री संतोष कुजूर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन),  खगेन्द्र नाथ घोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक (अवसंरचना), अमित कंचन सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

फाइलेरिया रोग की रोकथाम एवं इसके उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित औषधि डाइएथाइलकार्बामाजीन (Diethylcarbamazine-DEC) का सेवन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं आमजन से भी इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित औषधियों का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक रोके जाने योग्य बीमारी है तथा सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम इसके नियंत्रण एवं उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आद्रा मंडल जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

close