डैम में हाथियों की जलक्रीड़ा बनी आकर्षण का केंद्र, घंटों पानी में मस्ती करते दिखे तीन जंगली हाथी

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर-धातकीडीह गांव के समीप शुक्रवार सुबह चांडिल डैम में तीन जंगली हाथियों का झुंड पानी में अठखेलियां करता नजर आया। सुबह करीब छह बजे हाथी डैम के पानी में उतरे और लंबे समय तक स्नान व जलक्रीड़ा करते रहे, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

ग्रामीणों के अनुसार भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथी डैम के ठंडे पानी में उतरे थे। पानी में सूंड उठाकर खेलते और तैरते हुए हाथियों का दृश्य लोगों के लिए रोमांच का विषय बना रहा। हालांकि वन विभाग और स्थानीय लोगों ने लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, क्योंकि जंगली हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं।  

घंटों तक चली इस अनोखी जलक्रीड़ा के बाद हाथियों का झुंड डैम क्षेत्र से आगे बढ़ गया। हाथियों की मस्ती और अठखेलियों की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।चांडिल डैम में हाथियों की जलक्रीड़ा बनी आकर्षण का केंद्र, घंटों पानी में मस्ती करते दिखे तीन जंगली हाथी

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर-धातकीडीह गांव के समीप शुक्रवार सुबह चांडिल डैम में तीन जंगली हाथियों का झुंड पानी में अठखेलियां करता नजर आया। सुबह करीब छह बजे हाथी डैम के पानी में उतरे और लंबे समय तक स्नान व जलक्रीड़ा करते रहे, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

ग्रामीणों के अनुसार भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथी डैम के ठंडे पानी में उतरे थे। पानी में सूंड उठाकर खेलते और तैरते हुए हाथियों का दृश्य लोगों के लिए रोमांच का विषय बना रहा। हालांकि वन विभाग और स्थानीय लोगों ने लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, क्योंकि जंगली हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं।  

घंटों तक चली इस अनोखी जलक्रीड़ा के बाद हाथियों का झुंड डैम क्षेत्र से आगे बढ़ गया। हाथियों की मस्ती और अठखेलियों की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।म

Post a Comment

0 Comments

close