चौका क्षेत्र में वायु प्रदूषण का असर आंधी के साथ उड़ती धूल ने बढ़ाई ग्रामीण की परेशानी, ।
सिद्धिविनायक के साथ दर्जनों कोयला-आयरन प्लांट की डस्ट से लोग परेशान, घर-दुकान सब पर जमी धूल*
चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र मे शनिवार की शाम अचानक ड्रस्ट से अंधकार छायी,आंधी के साथ उड़ती धूल ने चौका थाना -आसपास के इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोयला-आयरन प्लांटों से निकलने वाली डस्ट तेज हवा के साथ उड़कर घरों, दुकानों और सड़कों पर उड़ने लगे । इससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि हर बार तेज हवा चलने पर प्लांटों की डस्ट उड़कर पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। "दुकान की सटर बंद कर दें तब भी अंदर धूल भर जाती है। कपड़े सुखाने लायक नहीं रहते, बच्चे खांस रहे हैं," चौका ग्रामीणों ने कहा कोई बात आंदोलन किया गया ।
जीव जंतु के साथ खेती-कृषि पर भी असर देखा गया।
स्थानीय किसानों के अनुसार डस्ट के कारण पत्तों परत जमने से फसलों की पैदावार पर असर पड़ रहा है। सब्जी और धान की फसलें डस्ट से ढक जा रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन धूल नियंत्रण के उपाय नहीं कर रहे हैं और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच भी नाकाफी है।
लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि सभी कोयला-आयरन प्लांटों में वाटर स्प्रिंकलर, ग्रीन बेल्ट और डस्ट स्प्रेशनं सिस्टम अनिवार्य किए जाएं। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर दोषी इकाइयों पर कार्रवाई हो, ताकि आंधी-तूफान में भी लोगों को धूल की मार न झेलनी पड़े।
0 Comments