उपायुक्त ने जिले में सुगमता पूर्ण एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक ।

उपायुक्त ने जिले में सुगमता पूर्ण एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक ।
चांडिल,जिले में सुगमता पूर्ण एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। संनद् रहे कि सरायकेला–खरसावाँ : जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले में सुगमता पूर्ण एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम , इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा गेल इंडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में एलपीजी गैस वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कंपनियों के प्रतिनिधियों से डिस्ट्रिब्यूशन की अद्यतन (अप-टू-डेट) रिपोर्ट एवं सेक्टरवार वितरण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्बाध एलपीजी गैस वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध कराना, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करना अनिवार्य है।साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि गैस एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था सुदृढ़ रखें, लंबित आपूर्ति मामलों का शीघ्र निष्पादन करें तथा सभी योग्य उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस कनेक्शन एवं रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराएं।
बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला  अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) , जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा एवं अन्य सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

close