परीक्षा के लिए जिला में कुल 10,102 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें 3,569 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए जिला में कुल 10,102 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें 3,569 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।









चांडिल ,झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण.।







झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ श्री मनोज स्वर्गीयारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाएं सतत बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 10,102 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें 3,569 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 6,533 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी व्यवस्थाएं की गईं। पूरे जिले में परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना अथवा कदाचार की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments

close