आदित्यपुर थाना कांड संख्या 196/2026 का मामले का उद्भेदन किया गया।
संलिप्त आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया।चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के अधीन आदित्यपुर थाना कांड सं0-196/2026, दि०- 18/07/2026, धारा-103(2)/61 (2)/3(5) BNS 2023 के घटना के अनुसार दिनांक- 18/07/2026 को वादी सोनू गोप, उम्र 24 वर्ष, पिता राधे गोप पता बलरामपुर, बोलाईडीह, नियर हरि मंदिर, थाना- आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा उनके भाई जगरन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या किये जाने से संबंधित आवेदन के आधार पर प्रसंगीक काण्ड दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड में शामिल (1) शिवम प्रमाणिक, पिता-रविन्द्र प्रमाणिक, (2) संजय नायक, पिता-रामदास नायक, (3) प्रेम नायक, (4) गणेश नायक दोनों पिता-माखन नायक चारों पता बोलाईडीह, गम्हरिया, थाना आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लोहा का रड को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा अन्य फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
बरामद सामान की विवरणीः-
दो लोहा का रड,
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शिवम प्रमाणिक, पिता-रविन्द्र प्रमाणिक,
संजय नायक, पिता रामदास नायक,
प्रेम नायक,गणेश नायक दोनों पिता माखन नायक ,चारों पता बोलाईडीह, गम्हरिया, थाना आदित्यपुर, जिला-सरायकेला - खरसावाँ के निवासी बताया जाता है।
कांड के पुलिस छापामारी दल में
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्री अनुभव भारद्वाज,पु०अ०नि० हिरालाल कुमार,
पु०अ०नि० राजेन्द्र कुमार ,पु०अ०नि० बिश्वजीत कुमार तितिवार पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय,हव0 अजय सिंह,आरक्षी/945 राघवेन्द्र कुमार
झारखण्ड पुलिस, आरक्षी/513 दीपक कुमार, आ0/983 संजय कुमार राय

0 Comments