चांडिल, एसपी सरायकेला के द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में राजनगर- चाईबासा मार्ग में ड्रंक और ड्राईव के साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया । ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय थाना के द्वारा चेकिंग के दौरान दो भारी वाहन के ड्राइवर को निर्धारित मात्रा से अधिक शराब का सेवन किये हुए पाया गया । दोनों शराब पिए चालक के विरुद्ध यातायात नियम के अनुसार कार्रवाई की गई । पुलिस अधीक्षक सरायकेला सड़क में हो रहे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए ,दुर्घटना के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिए हैं ।

0 Comments