मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि।
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा में उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक ने शहीद रतिलाल महतो के संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश माहली, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप सहित शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments