झारखंड राज्य किसान सभा ने भारत -अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ ट्रंप - मोदी सरकार का पूतला दहन किया ।
रांची में झारखंड राज्य किसान सभा ने भारत - अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ ट्रंप - मोदी सरकार का पूतला दहन किया गया एवं 10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन का आव्हान किया गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आव्हान पर झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा भारत - अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल ट्रम्प एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला दहन किया गया। किसान विरोधी भारत - अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करो, भारतीय किसानों एवं देश की बरबादी नहीं चलेगा, अमेरिकी उत्पादो के लिए मुक्त भारतीय बाजार नहीं चलेगा, भारतीय किसानों पर 18 प्रतिशत टेरिफ नहीं चलेगा, देश बेचना नहीं चलेगा, दिल्ली में अनशन कारी छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा भारत - अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है, अमेरिकी उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार एवं भारतीय किसानों पर 18 प्रतिशत टेरिफ का व्यापार समझौता भारतीय संप्रभुता को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सामने आत्म समर्पण है,आज देशव्यापी आव्हान पर भारत - अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ ट्रंप+ मोदी सरकार का देश भर में पूतला दहन किया गया।
किसान भारत - अमेरिका व्यापार समझौता सहित किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ 10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक होगा। दिल्ली में अनशन कारी छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज आज़ाद भारत में सबसे बर्बर और तानाशाही, असंवेदनशील क़दम है मोदी सरकार का , जिसका देशभर में निंदा हो रहा है।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष असिम सरकार, उपाध्याय - सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव स्वपन महतो, प्रफुल्ल लिंडा, रघुवीर मंडल, मदुवा कच्छप, शंकर उरांव,के. पी. सिंह, लखन मंडल, विकास ठाकुर,,शिववालक पासवान,महिला नेत्री बिणा लिंडा, शिवानी पाल, रंगोवती देवी, माया लायक,सोमनाथ लाहरी ,अमर पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

0 Comments