अन्नदाता किसानों से खाद की कीमत में मनमानी लूट के खिलाफ झारखंड राज्य किसान सभा ने नगड़ी,रातू, मांडर बी. डी. ओ को ज्ञापन सौंपा।
चांडिल, झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में अन्नदाता किसानों से मनमानी डी.ए.पी.- यूरिया खाद की लूट के खिलाफ रातू प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार उपाध्याय,मांडर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी एवं नगड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को 3 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया, किसानों को उचित मुल्य पर डी. ए.पी- यूरिया खाद उपलब्ध कराने की गारंटी करने,धान बीज वितरण में गड़बड़ी की जांच कर कार्रवाई करने, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, राज्य संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप,जिला अध्यक्ष सह राज्य किसान कौंसिल सदस्य ललित मुंडा, राज्य किसान कौंसिल सदस्य राजू मुंडा, प्रदीप कुमार महतो,महिला नेत्री कृति सिंह मुंडा, नीमा तिर्की, अमित मुंडा, यूसूफ जमीन,अरबिद उपस्थित थे।
झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा धान की खेती के अवसर पर 1350 रू प्रति बोरा डी.ए.पी. 21 00 रू से 24 00 रू तथा यूरिया 400 से 500 रू किसान खरीदने के लिए मजबूर हैं, सरकार,अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मुकदर्शक बने हुए हैं। डी.ए. पी.-यूरिया के संकट एवं मुल्य वृद्धि से अन्नदाता किसान परेशान हैं। किसान सभा ने डी.ए.पी. 1000 रू तथा 230 रू यूरिया किसानों को देने तथा ग़रीब किसानों को मुफ्त खाद - बीज देने की मांग की है। त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर किसान सभा धरना - प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

0 Comments