सीनी ओ पी कांड संख्या 54/26 के मामले में संलिप्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चांडिल, सरायकेला थाना (सीनी ओ0पी0) कांड संख्या- 54/2026, दिनांक- 14.07.2026, धारा-103(1)/ 238 बी०एन०एस० 1
14.07.2026 को वादी हरेकृष्ण महतो, वर्तमान में सीनी० ओ०पी० में स०अ०नि० के पद पर पदस्थापित के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध खजुरबागान सीनी में एक अजात महिला, उम्र करीब 30 वर्ष को धारदार हथियार से सर पर वार कर एवं बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर देने तथा शव को छुपाने की नियत से शौचालय की टंकी में फेंक देने के आरोप में सरायकेला थाना (सौनी ओ०पी०) कांड संख्या- 54/2026, दिनांक- 14.07.2026, धारा- 103 (1)/ 238 बी०एन० एस० दर्ज किया गया है।
कांड में त्वरित उद्भेदन, अज्ञात महिला की पहचान करने एवं इसमें संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों का पता कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। उक्ट टीम के द्वारा भौतिक तकनिकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर कांड की अज्ञात मृतिका का पहचान (नाम-संबरी हैम्ब्रम, पति- सोमरा हैम्ब्रम) के रुप में कर लिया गया तथा इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधकर्मी सह मृतिका के पति सोमरा हैम्ब्रम, उम करीब 39 वर्ष, पिता- स्व० लखन हैम्ब्रम, पता ग्राम- स्वर्णपुर, सीनी० ओ०पी० थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला खरसावाँ को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपने किए गए इस अपराध को स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त सोमरा हैम्ब्रम के निशानदेही पर घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक लोहे का पत्ती, गला घोंटा हुआ गमछा एवं बिजली का तार को बरामद कर जप्त किया गया है।
बरामद सह जप्त प्रदर्शः-
1. करीब एक मीटर लंबा लोहे का एक भारी पती जिससे मृतिका पर वार किया गया है। 2. एक गमछा एवं बजली का तार जिससे मृतिका का गला घोंटा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
सोमरा हैम्ब्रम, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता- स्व० लखन हैम्ब्रम, पता ग्राम- स्वर्णपुर, सीनी० ओ०पी० थाना- सरायकेला. जिला- सरायकेला खरसावाँ । का बताया जाता है।
छपागारी पुलिस दल में शामिल
अनुभव भारद्वाज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला । पु०नि० राजेश टुडु सरायकेला अंचल । पु०अ०नि० विनय कुमार, थाना प्रभारी सरायकेलापु०अ०नि० विनय कुमार सिंह, ओ०पी० प्रभारी सीनी
स०अ०नि० हरेकृष्ण महतो, सीनी ओ०पी० ।हवलदार नन्दुराम बायोपाई सीनी ओ०पी० ।आरक्षी 506/ विकास प्रसाद सिंह, सीनी ओ०पी० । आरक्षी 352/ योगेन्द्र प्रमाणिक, सीनी ओ०पी० थे।
0 Comments