जिला में हर थाने का अपराध की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
चांडिल,सरायकेला-खरसावाँ द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, पास्पोर्ट/चरित्र सत्यापन , सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, POCSO ACT तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग कार्यो की समिक्षा की गई । साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, त्वरित कांड निष्पादन, सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी, संगठित अपराध एवं साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, संवेदनशील मामलों में सख्ती एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

0 Comments