चांडिल,उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार शिनिवार को जिला खनन विभाग एवं ईचागढ़ थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ईचागढ़ थाना अंतर्गत सोड़ो जारागोडीह बालू घाट क्षेत्र में बालू खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के क्रम में बालू घाट के समीप वाहन संख्या JH01CN0362 को बिना वैध परिवहन चालान के बालू खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ ईचागढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में जिला खनन विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की सघन एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


0 Comments