क्षत्रिय कल्याण संघ के संस्थापक रुद्रसेन सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह।
चांडिल,झारखंड क्षत्रिय संघ, कदमा द्वारा क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष "स्व. रुद्रसेन सिंह" जी के आकस्मिक निधन पर बुधवार, 15 जुलाई को संध्या 7:00 बजे क्षत्रिय भवन, कदमा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह शामिल हुए। अध्यक्ष ने स्व. रुद्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की की। मौके पर उपस्थित झारखंड क्षत्रिय संघ के कई गणमान्य पदाधिकारियों ने "स्व. रुद्रसेन सिंह" के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष ने कहा कि "स्व. रुद्रसेन सिंह" जी ने समाज को एकजुट करने और क्षत्रिय कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज को शिक्षा, सेवा और संस्कार की दिशा में आगे ले जा सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ, क्षत्रिय कल्याण संघ के साथ जुड़कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर युवाओं को राष्ट्र और समाज सेवा से जोड़ना ही "स्व. रुद्रसेन सिंह" जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं इस श्राद्धकर्म के मौके पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने "स्व. रुद्रसेन सिंह" सिंह के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि "स्व. रुद्रसेन सिंह" ने 2003 में क्षत्रिय कल्याण संघ की स्थापना की थी और क्षत्रिय कल्याण संघ के माध्यम से गोबर घुसी के राजा से वार्ता कर क्षत्रिय कल्याण संघ के नाम से 51 बीघा जमीन खरीदी थी जिसमें झारखंड क्षत्रिय संघ ने भी सहयोग किया था और वे पोर्टाल केमिकल के बहुत बड़े इंजीनियर थे और अपने सूझबूझ से 5-7 लोगों को सफल केमिकल इंडस्ट्रीज लगवाने में सहयोग किए थे।
उन्होंने आगे कहा की "रुद्रसेन सिंह" के स्वर्गवास हो जाने के बाद अब जल्द ही झारखंड क्षत्रिय संघ और क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट दोनों एक साथ जुड़कर जनहित में समाज कल्याण का कार्य करेगी।
आपको बताते चलें कि "स्व. रुद्रसेन सिंह" ने अपने जीवित रहते 2021 में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह को क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया था। जो कि अब दोनों संग एक साथ जुड़कर वृहद स्तर पर जनहित में कार्य करेगी जो कि दिवंगत आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं इस मौके पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह साथ साथ प्रशांत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनूप सिंह, बबलू सिंह, आर.के सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह. रवि शंकर सिंह, दीपक सिंह साथ ही संगठन के सभी सदस्य ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

0 Comments