विशेष शिविरों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने किया।

विशेष शिविरों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने किया।


चांडिल,जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र में आयोजित SIR विशेष शिविरों का किया निरीक्षण, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।
सरायकेला-खरसावाँ, 18 जुलाई, 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के अंतर्गत जिले में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची निर्माण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित है।








इसी क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान जिन आवासों पर मतदाता अथवा परिवार के सदस्य उपलब्ध नहीं हो सके, उनकी सुविधा के लिए आज 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ऐसे मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, भरे हुए गणना प्रपत्रों का संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची निर्माण का कार्य किया गया। ऐसे मतदाता, जिन्हें अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सका है अथवा जिन्होंने भरा हुआ गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं किया है, उनकी सुविधा के लिए 20 जुलाई, 2026 को भी गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विशेष शिविरों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ASDD सूची निर्माण सहित अन्य पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं पदाधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों में उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान छूटे हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं ASDD सूची निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है अथवा भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे अपने संबंधित बीएलओ अथवा बीएलओ सुपरवाइजर से संपर्क स्थापित करें अथवा 20 जुलाई, 2026 को गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई, 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें ASDD सूची का अंतिम सत्यापन किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकास, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अभिड़करी गम्हरिया श्री प्रवीण कुमार,  बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close